फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को पांच दिन बाद मिली पांच टन मेडिकल ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मेडिकल ऑक्सीजन की देशभर में मची मारामारी के बीच बुधवार का दिन अलीगढ़ के लिए खास साबित हुआ। पांच दिन बाद जिले को पांच टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई हुई। इस ऑक्सीजन को पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल सहित जिले के सभी निजी कोविड अस्पतालों को वितरित किया गया।
विज्ञापन

अन्य जिन भी अस्पतालों को ऑक्सीजन की जरूरत है, वहां भी आपूर्ति की गई। नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह की देखरेख में इस आक्सीजन का वितरण हुआ। हालांकि यह राहत फौरी तौर पर मिली है। जिले को प्रतिदिन 6 से 8 टन मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत है।
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले को प्रतिदिन आपूर्ति होती रहे, इसके लिए लगातार प्रोडक्शन यूनिट संचालकों से बात की जा रही है। अन्य जिलों से भी संपर्क किया जा रहा है। वहीं, औद्योगिक उपयोग के लिए सप्लाई होने वाली ऑक्सीजन पर पूरी तरह से अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में राधा इंडस्ट्रियल गैस, कासिमपुर (प्रोडक्शन यूनिट) है। इसकी क्षमता प्रतिदिन की 2 से 2.5 टन की है। वहीं, राधिका एयर प्रोडक्ट मेडिकल गैस, तालानगरी सहित केसी इंडस्ट्री, तालानगरी, एएस ऑक्सीजन, गोंडा रोड बाहर से लिक्विड ऑक्सीजन गैस मंगवाती हैं। इनको बरेली, गाजियाबाद, मोदीनगर, रुड़की, कलिंगा से सप्लाई होती है।
यहां अपनी क्षमता के अनुसार बने टैंक में इसे भरवाते हैं और मशीनों के जरिये इसे मेडिकल ऑक्सीजन गैस में तब्दील करते हैं। इसके बाद जिले भर के निजी अस्पतालों को सप्लाई करते हैं। वहीं, यूनिवर्सल, त्रिलोकी, लक्ष्मी ट्रेडर्स ऑक्सीजन के सप्लायर हैं। यह बाहर से ऑक्सीजन मंगवाते हैं और यहां कमीशन पर बिक्री करते हैं। मगर, देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। इसके चलते इनको बाहर से ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें