फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आलू खरीद के दाम को लेकर असंतोष, मिलेंगे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी से

Sat, 11 Mar 2023 09:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आलू की सरकारी खरीद पर रालोद ने असंतोष जाहिर किया है। रालोद नेता राजेश ठेनुआं ने जयंत चौधरी से मिलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन आलू की सरकारी कीमत के हिसाब से तो किसान की आय आधी से भी कम हो गई। आलू का भाव तय करने से पहले सरकार को कम से कम इसकी बुवाई की लागत का ध्यान रखना चाहिए था।
विज्ञापन
आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा 650 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर आलू की सरकारी खरीद की घोषणा पर राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता राजेश ठेनुआं ने असंतोष जताया है। उनका कहना है कि किसान ने 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज खरीदकर आलू की बुवाई की थी। किसान के सामने असमंजस है कि वह इतनी कम कीमत में आलू बेचकर क्या हासिल कर लेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन आलू की सरकारी कीमत के हिसाब से तो किसान की आय आधी से भी कम हो गई। आलू का भाव तय करने से पहले सरकार को कम से कम इसकी बुवाई की लागत का ध्यान रखना चाहिए था। किसानों के साथ हो रहे अन्याय से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को अवगत कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें