फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिलाओं के हक और स्वास्थ्य पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड टप्पल के सभागार कक्ष में महिला शक्ति केंद्र की स्टीयरिंग कमेटी की बैठक शुक्रवार हुई। इसमें ग्रामीण महिलाओं के हम व स्वास्थ्य पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। विशेष रूप से पात्र विधवा, वृद्धा और दिव्यांग महिलाओं को पेंशन का लाभ सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और महिला शक्ति केंद्र के माध्यम से त्वरित सहायता देने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष ललतेश देवी ने कहा कि महिलाएं जब जागरूक होंगी तभी समाज सशक्त होगा। सीएलएफ के माध्यम से हर गांव की अंतिम महिला तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जुगेंद्री देवी, कुमकुम, ओमकुमारी, सुमन, भूरी, सर्वेश, रजनी, नीशू, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें