फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुआवजे के लिए 25 को महापंचायत करेंगे किसान

विज्ञापन
उसरह स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को मौजूद किसान  - फोटो : samvad
विज्ञापन
382 दिनों से उसरह रसूलपुर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे और एक प्रोजेक्ट-एक रेट की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने 25 मार्च को किसान महापंचायत करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता गिर्राज सिंह ने की। संचालन चौधरी कुलदीप सिंह भोली ने किया। किसानों ने जिलाधिकारी द्वारा आर्बिट्रेशन में फाइलें निरस्त करने और मुआवजे में कोई बढ़ोतरी न किए जाने पर आक्रोश जताया। आरोप है कि प्रशासन उनके हक की अनदेखी कर रहा है। धरने को नई दिशा देने के लिए किसानों ने किसान महापंचायत आयोजित करने का ऐलान किया। भोली ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी किसानों को समान दर से मुआवजा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सुनील सिंह जिलाध्यक्ष, भाकियू महात्मा टिकैत, अनुज सरपंच, नवनीत चौधरी, चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें