यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन के लिए बस दो दिन 23 और 24 अप्रैल शेष हैं। अभी तक भाजपा अलीगढ़ के लिए मेयर, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और सदस्य की घोषणा नहीं की है। आज अक्षय तृतीया पर भाजपा कुछ घंटों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। अलीगढ़ मेयर की चेयर के लिए 50 से अधिक ने दावेदारी की, जिसमें से 19 के लगभग नामों की चर्चा स्थानीय स्तर से लखनऊ-दिल्ली तक तेज हो गई है।
जेपी नड्डा और बीएल संतोष से चर्चा के बाद होगी घोषणा
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक के परिवारजन को प्रत्याशी नहीं बनाने की सैद्धांतिक सहमति बनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम सीएम आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सात नगर निगम के महापौर, पार्षद और 95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया।