फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पेटेंटमैन की आठवीं खोज हुई पेटेंट: अब बिना गिरे और डरे दिव्यांग भी चला सकेंगे साइकिल, यह की है खोज

Fri, 20 Sep 2024 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अक्सर गिरने के डर से दिव्यांग व्यक्ति साइकिल नहीं चला पाता है, लेकिन इस खोज वह बिना गिरे साइकिल चला सकता है। ब्रेक लगाने के दौरान दोनों तरफ से छोटे-छोटे पहियानुमा स्टैंड नीचे आ जाएंगे। इससे दिव्यांग व्यक्ति का संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन
मॉडल का नक्शा - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक ब्वायज के एसोसिएट प्रोफेसर इंजी. शमशाद अली ने साइकिल की ऐसी डिजाइन तैयार की है, जिससे दिव्यांग व्यक्तियों के साइकिल चलाने का सपना पूरा हो सकेगा। बिना गिरे और डरे अब दिव्यांग व्यक्ति भी साइकिल चला सकेंगे। इंजी. शमशाद की “बाईसाइकिल फॉर फिजिकली चैलेंज्ड पीपल” खोज का पेटेंट हो गया है।

विज्ञापन


24 साल में उनका यह आठवां पेटेंट है। वह यूनिवर्सिटी में पेटेंटमैन के नाम से विख्यात हैं। इंजी. शमशाद को सिंगल सिलिंडर, डबल एक्टिंग : सबमर्सिबल पंप, खोज पर पहला पेटेंट वर्ष 2000 में मिला था। अब वह अपनी खोज इलेक्ट्रो मैकेनिकल जूसर मिक्सर ग्राइंडर को व्यावसायिक क्षेत्र में लाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि उद्यमी ने इस खोज को व्यावसायिक क्षेत्र में लाने के लिए ऑफर भी दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। इंजी. शमशाद ने बताया कि दो खोज को जल्द ही पेटेंट मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं शमशाद के पेटेंट

  1. सिंगल सिलिंडर, डबल एक्टिंग : सबमर्सिबल पंप (2000) : हैंडपंप का हैंडल नीचे ले जाने पर पानी निकलता है, लेकिन ऊपर ले जाने पर नहीं आता है। इसके इस्तेमाल से हत्था ऊपर-नीचे जाने पर पानी आएगा।
  2. ए मैकेनिकल रीजनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम फॉर ए व्हीकल (2000) : जब ब्रेक लगाते हैं तो पहले से बनी पावर खत्म हो जाती है। इस सिस्टम को लगाने से कुछ पावर को बचाया जा सकता है।
  3. इलेक्ट्रो मैकेनिकल जूसर मिक्सर ग्राइंडर (2010) : जूसर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच बिजली चली गई तो मशीन रुक जाएगी, लेकिन अगर इस सिस्टम को इस्तेमाल करते हैं तो बिजली जाने पर भी मैन्युअल मशीन चला सकते हैं।
  4. कंपाउंड लीवर हैंडल फॉर हैंडपंप (2011) : हैंडपंप के हत्थे को चलाने में काफी बल लगता है, लेकिन कंपाउंड लीवर हैंडल फॉर हैंडपंप के जरिये बहुत ही कम बल से हैंडपंप का हत्था चला सकते हैं।
  5. ऑटोमैटिक कैरिज स्टॉपर फॉर कन्वेशनल लेथ मशीन (2022) : ऑटोमेटिक कैरिज स्टॉपर फॉर कन्वेशनल लेथ मशीन के जरिये मशीन की पोजीशन तय हो जाती है। मशीन तय जगह पर पहुंचते अपने आप बंद हो जाएगी। इससे एक श्रमिक कई मशीनों का एक साथ संचालन कर सकता है। हादसे का खतरा नहीं रहेगा।
  6. क्रिकेट बैट विद हैंडल ऑफ वैरिग लेंथ (2022) : खेल के अनुरूप बैट का हैंडल बदला जा सकता है। हवाई और मैदानी शॉट के लिए बैट का हैंडल बदल सकते हैं।
  7. एक्सराइज इंटीग्रेटेड विद ग्राइंडर एंड जनरेटर (2022) : साइकिल से व्यायाम के साथ मसाला पीसा जा सकता और बिजली पैदा की जा सकती है।
  8. बाईसाइकिल फॉर फिजिकली चैलेंज्ड पीपल (2023) : अक्सर गिरने के डर से दिव्यांग व्यक्ति साइकिल नहीं चला पाता है, लेकिन इस खोज वह बिना गिरे साइकिल चला सकता है। ब्रेक लगाने के दौरान दोनों तरफ से छोटे-छोटे पहियानुमा स्टैंड नीचे आ जाएंगे। इससे दिव्यांग व्यक्ति का संतुलन बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें