फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीआईजी ने एसएसपी-एसपी समेत 12 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित, यह रही बड़ी वजह

Tue, 26 Aug 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस टीम ने मौ सारिब तमनीस व साद रहमान ने अवैध तरीके से प्लॉट बेचकर टप्पल के गांव मेवा नगला नूरपुर रोड स्थित अर्जित 15200 वर्गमीटर भूमि  33 करोड़ तीन लाख 72 हजार व एक गाड़ी हैरियर की कुर्की कराई।
विज्ञापन
डीआईजी संग सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना टप्पल में भूमाफियाओं की 33 करोड़ तीन लाख 72 हजार की अवैध संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई पर डीआईजी ने एसएसपी समेत 12 पुलिस अधिकारी और  कर्मियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मामले में डीजीपी ने 50 हजार की नगद राशि देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने एसएसपी संजीव सुमन, एसपी ग्रामीण अमृत जैन, सीओ खैर वरूण कुमार सिंह, टप्पल थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार, एसआई महेश सिंह, मनीष कुमार, अवनीश कुमार, देव कुमार, सीसीटाीएनएस जिला संयोजक राहुल राजपूत, आरक्षी मोहित कुमार, राहुल कुमार और मनोज कुमार को सम्मानित किया है। 

यह है मामला
पुलिस टीम ने मौ सारिब तमनीस व साद रहमान ने अवैध तरीके से प्लॉट बेचकर टप्पल के गांव मेवा नगला नूरपुर रोड स्थित अर्जित 15200 वर्गमीटर भूमि  33 करोड़ तीन लाख 72 हजार व एक गाड़ी हैरियर की कुर्की कराई। मामले में डीजीपी ने 50 हजार की नगद राशि देने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें