आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए एडीए ने पहल शुरू की है। गरीब परिवारों के लिए एडीए ने चार कालोनियों में ईडब्ल्यूएस के 169 और एलआईजी के तीन आवास चिह्नित किए हैं।
अलीगढ़ शहर में किफायती आवास की चाह रखने वालों को जल्द ही उनके सपनों का घर मिलेगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के 172 आवासों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार किया जाएगा। शहर की चार कॉलोनियों में स्थित इन आवासों के लिए पंजीकरण सितंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) के लिए एडीए ने पहल शुरू की है। गरीब परिवारों के लिए एडीए ने चार कालोनियों में ईडब्ल्यूएस के 169 और एलआईजी के तीन आवास चिह्नित किए हैं। इनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया सितंबर से शुरू होगी। योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर संचालित होगी। यह आवास सस्ती कीमतों पर उपलब्ध होंगे। यह आवास 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाए गए हैं। इनमें बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी और सड़क कनेक्टिविटी उपलब्ध है। ईडब्ल्यूएस की सालाना आय तीन लाख और एलआईजी की सालाना आय छह लाख होना अनिवार्य है।
गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भवन उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। 172 भवन चिह्नित किए गए है। सितंबर के पहले सप्ताह से पंजीकरण शुरू हो जाएगा।-दीपाली भार्गव, सचिव, एडीए