फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: धर्म समाज महाविद्यालय के छात्रों ने फूंका वीसी का पुतला, कॉलेज पर क्लास कराए बिना फीस वसूलने का आरोप

Sat, 25 Jun 2022 01:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

धर्म समाज महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि बीए के प्रथम सेमेस्टर की महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों से फीस वसूली गई। उसके बाद एक दिन भी क्लास चलाकर शिक्षण कार्य नहीं हुआ। जब क्लास नहीं चल रही है, तो छात्र किस बात की फीस दें।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के धर्म समाज महाविद्यालय में बीए के फर्स्ट सेमेस्टर में फीस लेने के बाद क्लास नहीं चलाने और द्वितीय सेमेस्टर की फीस जमा कराने के विरोध में छात्रों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के वीसी का पुतला फूंका। छात्रों की मांग है कि द्वितीय सेमेस्टर की फीस जमा कराने पर कॉलेज प्रशासन क्लास चलाकर शिक्षण कार्य को सुचारू कराएं, मांग नहीं माने जाने पर छात्र सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


धर्म समाज महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया कि बीए के प्रथम सेमेस्टर की महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों से फीस वसूली गई। उसके बाद एक दिन भी क्लास चलाकर शिक्षण कार्य नहीं हुआ। जब क्लास नहीं चल रही है, तो छात्र किस बात की फीस दें।

अब महाविद्यालय प्रशासन द्वितीय वर्ष की फीस वसूली कर रहा है। क्लास ना चलने और फीस वसूली होने पर छात्रों में आक्रोश पनप गया है। आज इसी को लेकर छात्रों ने कॉलेज के गेट पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के वीसी और महाविद्यालय प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के साथ वीसी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। 
विज्ञापन


छात्रों की मांग है कि अगर महाविद्यालय प्रशासन द्वितीय सेमेस्टर की फीस ले रहा है। तो महाविद्यालय में सुचारू रूप से छात्रों के अध्ययन के लिए क्लास चलाई जाए। अगर शीघ्र ही छात्रों की मांग नहीं मानी गई तो छात्र सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें