फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव विवाह में जमकर झूमे श्रद्धालु, लगे भोले के जयकारे

विज्ञापन
अचलेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित शिव पार्वती विवाह । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अचलेश्वर महादेव मंदिर में अचलेश्वर सेवा समिति ने बुधवार को महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत शिव विवाह का आयोजन किया। अश्वनी देहलवी ने सुंदर मार्मिक प्रसंग और भजन गाते हुए विधि विधान से शिव-पार्वती का विवाह संपन्न कराया। समिति ने श्रद्धालुओं में ठंडाई और पूरी-सब्जी का वितरण किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के मौके पर अचलेश्वर मंदिर में अचलेश्वर मंदिर सेवा समिति प्रतिवर्ष महोत्सव का आयोजन करती है। बुधवार को शिव विवाह का आयोजन हुआ। चार मार्च को सुंदर कांड और पांच मार्च को भंडारे का आयोजन होगा। अश्वनी देहलवी ने शिव विवाह कराया। इस दौरान भक्तों ने जमकर नृत्य किया। देर रात तक भोले के जयकारों से मंदिर गूंजता रहा। आचार्यों ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर महामंत्री अनिल बजाज, इंद्र गोपाल वार्ष्णेय, राज बहादुर गुप्ता, मुकेश साईं, अनिल शिव, मुकेश बूरा वाले, मुकेश माहेश्वरी, जय शंकर उपाध्याय, देवेश कुमार, गोपेश कुमार, अनिल अग्रवाल, हेमंत बैटरी वाले, देवेंद्र सराफ, हिमांशु, हृदेश कुमार, अशोक अग्रवाल, दिनेश वर्मा, विनोद कुमार, हरिशंकर पनेठी वाले आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें