फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : माहौल बिगाड़ने की हुई कोशिश : शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियां की गईं खंडित

विज्ञापन
अराजकतत्वों द्वारा मंदिर में की गई क्षतिग्रस्त मूर्तियां। - फोटो : CHHARRA
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात गांव धनसारी स्थित एक मंदिर में अराजकतत्वों ने शिवलिंग समेत अन्य मूर्तियों को खंडित कर दिया। बुधवार की सुबह ग्रामीण पूजा करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो खंडित मूर्तियों को देखकर उनके होश उड़ गए। यह खबर आग की तरह फैल गई। बजरंग दल, विहिप समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं समेत कोतवाली निरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मूर्तियों को खंडित देखकर बजरंग दल, विहिप समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मंदिर प्रांगण में ही धरने पर बैठ गए। कोतवाली निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी तो एसडीएम अतरौली रविशंकर सिंह, सीओ छर्रा विशाल चौधरी, फॉरेंसिक टीम समेत लेखपाल अंकित वर्मा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। सीओ विशाल चौधरी ने 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया जिस पर धरना समाप्त हुआ।
गांव धनसारी में छर्रा मार्ग स्थित धर्मशाला में शिव मंदिर है। शिवलिंग के अलावा शिव परिवार की मूर्तियां यहां स्थापित हैं। ग्रामीणों के अनुसार महाशिवरात्रि पर भजन, कीर्तन हुआ था। इसके बाद मंगलवार की देर रात अराजकतत्वों ने मंदिर में घुसकर मूर्तियों को खंडित कर दिया। बुधवार की सुबह पांच बजे लोग पूजा करने मंदिर में पहुंचे तब मूर्तियां खंडित देखकर उनमें रोष छा गया।
विज्ञापन

मंदिर में हो चुकी है चोरी
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। छोटी-मोटी चोरी के कारण लोग भी चुप रहे। इस तरह की घटना मंदिर में हो सकती है, ऐसा कभी ग्रामीणों ने सोचा भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें