फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवाओं के साथ होगा विकास, हर कॉलेज में बनेगी 25 की टीम

विज्ञापन
युवाओं से संवाद करते मेयर प्रशांत सिंघल। संवाद
विज्ञापन
शहर की तस्वीर बदलने के लिए अब युवाओं की सोच और ऊर्जा को जमीन पर उतारने की तैयारी हो रही है। इसके तहत हर कॉलेज से 25 युवाओं की टीम बनेगी। नेक्स्ट जेन अभियान के तहत शहर के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद और सुझाव लेने वाले मेयर प्रशांत सिंघल ने सोमवार को एक नई पहल की है।
विज्ञापन



महानगर के आठ प्रमुख कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को एक मंच पर बुलाया। डीएस कॉलेज, श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, टीकाराम महाविद्यालय, विवेकानंद कॉलेज, गगन कॉलेज, साईं मेडिकल कॉलेज और आईटीएम सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के साथ आयोजित कार्यशाला में मेयर ने महानगर के विकास का खाका युवाओं के सामने रखा और उनसे सुझाव भी मांगे। युवाओं ने अपने सुझाव रखे।


कार्यशाला में मेयर प्रशांत सिंघल ने स्पष्ट किया कि अलीगढ़ का विकास केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं को विकास का सहभागी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें