सुबह सूचना अपडेट होने पर डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है।
अलीगढ़ जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को डेंगू के पांच मरीज सामने आए हैं। इनमें मढ़ा हबीबपुर खैर से तीन व आलमपुर अतरौली और औरा पर्ल से एक एक मरीज है।
विज्ञापन
सुबह सूचना अपडेट होने पर डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात में व एसीएमओ डा.रोहित गोयल की अगुवाई में शहर में निरोधात्मक कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि किस तरह से डेंगू से बचा जा सकता है। साथ में जांच, लार्वा निस्तारण, दवा वितरण आदि का काम किया गया।