फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ईदगाह में सीएए, एनसीआर, एनपीआर के विरोध में धरना

Tue, 21 Jan 2020 01:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिक संशोधन कानून, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर शाह जमाल स्थित ईदगाह में लोग धरने पर बैठ गए हैं। जिला प्रशासन ने 21 व 22 जनवरी तक सुबह 11:00 बजे से शाम 7 बजे तक धरने की अनुमति दी है। धरने में शाहनवाज अहमद, गुलजार अहमद, मास्टर अब्दुल हफीज हाजी इमलाक, मौलाना इरफान आदि बैठे हैं। महिलाएं भी इस धरने में शामिल होंगी।

विज्ञापन


वहीं इससे एक दिन पहले नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा (महानगर एवं जिला) के तत्वावधान में महानगर के दो प्रमुख चौराहे पर सासनी गेट एवं सेंटर प्वाइंट पर मानव शृंखला बनाई गई थी। इस दौरान ‘मोदी जी संघर्ष करो, देश आपके साथ हैं और अलीगढ़ सपोर्ट सीएए’ आदि के नारे लगे थे। भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के नारे भी लगे। आयोजकों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कानून के विरोध में चंद लोग है। पूरा देश नागरिकता कानून के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें