फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन

विज्ञापन
सीएए के बारे में जानकारी देते विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा (महानगर एवं जिला) के तत्वावधान में महानगर के दो प्रमुख चौराहे पर सासनी गेट एवं सेंटर प्वाइंट पर मानव शृंखला बनाई गई। इस दौरान ‘मोदी जी संघर्ष करो, देश आपके साथ हैं और अलीगढ़ सपोर्ट सीएए’ आदि के नारे लगे। भारत माता की जय एवं वंदेमातरम के नारे भी लगे। आयोजकों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कानून के विरोध में चंद लोग है। पूरा देश नागरिकता कानून के पक्ष में है।
विज्ञापन

महानगर युवा मोर्चा द्वारा सासनी गेट से खिरनी गेट और उसके बाद गिलहराज मंदिर तक मानव शृंखला बनाई गई। इसमें कई स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि मानव शृंखला 1.8 किमी लंबी थी। उन्होंने कहा कि सीएए को लेकर विरोधी पार्टी के नेता दुष्प्रचार कर रहे हैं। इस कानून से देश के किसी नागरिक को कोई नुकसान नहीं है। युवकों ने कहा कि सीएए का विरोध कर रहे एएमयू छात्रों को बताना चाहते हैं कि पूरा देश इसके पक्ष में है। इससे पूर्व शहर क्षेत्र के विधायक संजीव राजा, कोल क्षेत्र के विधायक अनिल पाराशर, चौधरी देवराज सिंह, कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, सुबोध स्वीटी, राजेश सरकोडा, पवन शर्मा, संगीता वार्ष्णेय, विवेक सारस्वत, डॉ. मानव महाजन, गौरव वार्ष्णेय आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल बच्चे तिरंगा झंडा व बैनर-पोस्टर भी लिए थे।
टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ दे रहे सीएए के विरोधी
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी के नेतृत्व में सेंटर प्वाइंट से मैरिस रोड की तरफ मानव शृंखला बनाई गई। जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने कहा कि पूरा देश सीएए के साथ है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वह भारत विरोधी मानसिकता एवं टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ दे रहे हैं। उनके लिए यह मानव शृंखला एक सबक है। इस मौके पर मनोज ठाकुर, प्रतीक चौहान, अमित गुप्ता, गौरव चौहान, सतीश चौधरी, प्रमोद राजपूत, आशीष गौड़, राहुल लोधी, अंकित चौधरी, रोहित चौधरी, काकू पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मासूमों को आगे कर रहे सीएए के विरोधी एवं समर्थक
नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी एवं समर्थक मासूम बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी शामिल हुए। मानव शृंखला में शामिल कई बच्चे तो नागरिकता कानून के बारे में जानते तक नहीं थे। एएमयू में नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन में भी बच्चों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। सोमवार को एएमयू में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे आगे-आगे नजर आ रहे थे।

नागरिकता कानून के समर्थन में आगरा रोड पर मानव श्रृंखला बनाते स्कूल के बच्चे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें