फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम-पीएम के फाड़े पोस्टर, दबंग व उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 11:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

भाजपा के नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने भुजपुरा में अपना नया कार्यालय बनाया है। जिसका गुरुवार देर शाम शुभारंभ किया गया और वहीं सैफी का स्वागत भी हुआ।
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बीच गुरुवार देर रात भुजपुरा में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़ दिए गए। इस दौरान इलाके के दबंग व उसके भाई ने उत्पात मचाते हुए भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं से मारपीट भी कर दी। 

विज्ञापन


खबर पर पहुंची पुलिस के आने से पहले दबंग कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के संबंध में कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है। 

भाजपा के नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने भुजपुरा में अपना नया कार्यालय बनाया है। जिसका गुरुवार देर शाम शुभारंभ किया गया और वहीं सैफी का स्वागत भी हुआ। स्वागत व उद्घाटन के बाद सैफी ने भाजपा नेता संजय शर्मा संग पीएम की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। करीब 11 बजे बैठक समाप्त होने के कारण सभी लोग वहां से चले गए, जबकि इलाके के तनवीर सैफी आदि पांच-छह कार्यकर्ता बैठे हुए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान इलाके का दबंग बाबू व उसका भाई सद्दीक आदि वहां आए और हंगामा करते हुए कार्यालय में सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर तनवीर आदि संग कुर्सियों से मारपीट की और कहा कि अगली बार अगर यहां भाजपा की बैठक हुई तो कार्यालय को बम से उड़ा देंगे।

इसी बीच खबर पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मगर उससे पहले हमलावर भाग गए। इस मामले में तनवीर की तहरीर पर कोतवाली में दोनों नामजदों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।

गुरुवार को हमारे कार्यालय के शुभारंभ व मेरे स्वागत के बाद बैठक हुई। जब हम लोग वहां से चले आए, तभी इलाके के दबंग ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। -इमरान सैफी, महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें