फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोंडा-अलीगढ मार्ग पर ई-बसें चलवाने की मांग उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सेवानिवृत्त सैनिकों की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति गोंडा के पदाधिकारियों ने गोंडा-अलीगढ मार्ग पर रोडवेज व ई-बसें चलवाने का मांग पत्र सौंपा। अपर जिलाधिकारी ने इस पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गोंडा-अलीगढ़ मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था। अब उसको बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर परिवहन व्यवस्था बेपटरी है। किसी को देर-सवेर आना-जाना हो तो कोई साधन नहीं मिलता। दिन में इस मार्ग पर टेंपो ही चलते हैं, जो मनमाना किराया वसूलते हैं। अलीगढ़ के लिए सिर्फ एक रोडवेज बस चलती है, जो गोंडा से सुबह अलीगढ़ जाती है और शाम को वापस आती है। इस मौके पर सेवानिवृत्त सैनिक तेजवीर सिंह, सतवीर सिंह, जगवीर सिंह, रनवीर सिंह, गिर्राज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें