फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर रैली के लिए गांवाें में किया जनसंपर्क

Sun, 23 Mar 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे के लिए धरना देर ग्रामीणों ने दूसरी ट्रैक्टर रैली की तैयारी तेज कर दी है। गांवों में संपर्क कर ग्रामीणों से ट्रैक्टर सहित रैली में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ग्राम उसरह में तीन मार्च से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। शनिवार को धरना की अध्यक्षता अध्यक्षता गुलवीर सिंह व संचालन दर्याब सिंह ने किया। सुधीर सिंह प्रधान, कुलदीप सिंह उर्फ भोली, सुंदर सिंह प्रधान, साहब सिंह दरोगा, सुंदर सिंह बाल्यान जिलाध्यक्ष भाकियू, नेपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, राजू सिंह ने संबोधित किया। कहा कि हेड से टेल तक एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा चाहिए। 24 मार्च को दूसरी ट्रैक्टर रैली के लिए जनसंपर्क और तेज करने पर चर्चा हुई। यह रैली धरनास्थल से टप्पल ब्लॉक और थाना होते हुए निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें