शहर के एक काॅलेज में आयेाजित डीएलएड परीक्षा के दौरान लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा बुधवार को जिले के सात केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग पूरे दिन सतर्क रहा। तीनों पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 492 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें 1826 में से 1770 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में हुई संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा में 1828 में से 1720 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
तीसरी पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में 1839 में से 1713 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। डायट के वरिष्ठ सहायक ने बताया कि अब 30 और 31 अक्तूबर व तीन नवंबर को डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। इसके लिए जिले में तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराई जा रही हैं।