फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वकीलों ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया कार्य बहिष्कार

Thu, 30 Oct 2025 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
बार रूम में होती वकीलों की बैठक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
तहसील के गेट पर एक अधिवक्ता का चैंबर तोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों का कार्य बहिष्कार अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है। वकील इस संबंध में नवागत डीएम से भी मिलेंगे।
विज्ञापन




गौरतलब है कि रविवार को एसडीएम ने तहसील के गेट पर बने अधिवक्ता सैफ कुरैशी के चैंबर को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया था, जिसका वकीलों ने विरोध किया था। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि तहसील के गेट पर गलत तरीके से चैंबर बनाया गया था। यह तहसील के गेट को बड़ा करने और उसके सुंदरीकरण के कार्य में बाधा बना हुआ था।



इस मौके पर संघर्ष समिति के सदस्य जयप्रकाश गुप्ता, बृजेश कुमार, प्रमोद बघेल, प्रियांशु दरगड़, दीपेश पाठक व राधेश्याम के अलावा नरेश प्रताप सिंह, रनवीर सिंह, मुरारीलाल शर्मा, हुकुम सिंह बघेल, रिशाल सिंह यादव, समाजप्रिय रत्न आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें