फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः डिफेंस कॉरिडोर के भूमि आवंटन में अनियमितता का लगाया आरोप

विज्ञापन
जानकारी देते चेयरमैन चन्द्र शेखर शर्मा साथ में हरवचन सिंह, मुकुल शर्मा व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के चेयरमैन चंद्रशेखर शर्मा ने डिफेंस कॉरिडोर में भूमि आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमि आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। न तो विज्ञापन दिया गया, न ही नीलामी प्रक्रिया अपनाई गई और न ही कोई खुला आमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में चंद्रशेखर शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि वह इस मसले को उद्योग बंधु की बैठक में भी उठा चुके हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के फैसले से यहां के उद्यमियों का अपमान हुआ है। बंद कमरे में बैठकर फैसले लिए गए हैं। भूमि आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत प्रधानमंत्री को ट्वीट कर दी है। एसोसिएशन ने आवंटन रद्द कर नए सिरे से भूमि आवंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
तालानगरी के उद्यमी जगदीश प्रसाद शर्मा, अमर सिंह भगवासिया, हर वचन सिंह, मुकुल शर्मा आदि मौजूद थे। संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने कहा कि यूपीडा की वेबसाइट पर सारी प्रक्रिया उपलब्ध है। चंद्रशेखर शर्मा आवेदन करते और आवंटन न मिलता तो शिकायत करते। वर्तमान समय में इस तरह की बातें उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें