फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सव

विज्ञापन
दीप सज्जा कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते आलोक शर्मा साथ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीपावली के उपलक्ष्य पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले जय हिंद शिक्षण संस्थान एवं कल्याण समिति के सहयोग से रविवार को शंकर विहार कॉलोनी में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुनियादी सुविधाओं से वंचित क्वार्सी क्षेत्र के गरीब बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और उन्हें दीपावली उपहार भेंट किए गए। बच्चों ने भी दीप सज्जा, चित्रकला व दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्वार्सी क्षेत्र के मजदूर वर्ग के कई बच्चे स्कूल पढ़ने नहीं जाते हैं। इनके आधार कार्ड भी नहीं बने हैं। जय हिंद शिक्षण संस्थान एवं कल्याण समिति ने इन बच्चों के पठन पाठन का जिम्मा लिया है। रविवार को शंकर विहार स्थित पार्क में ऐसे बच्चों के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के ब्रज प्रांत प्रमुख आलोक शर्मा ने दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने अपने-अपने तरीके से दीपक सजाए। मन के रंगों से तस्वीरें कागज पर उकेरीं। दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेताओं के साथ सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अध्यक्षा निरुपमा सिंह, अनुराधा शर्मा, ममता चौधरी, हितेंद्र वर्मा, गोपाल शर्मा, अभिषेक उपाध्याय, सोनी चौधरी, ईशू शर्मा, उत्कर्ष भारद्वाज, अंशुमन सिंह, अनुज श्रीवास्तव, मुकेश भारद्वाज, शिल्पी अनुज, मधु आंधीवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें