फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः छोटी दीपावली पर विद्युत लाइटों और दीपकों की रोशनी से जगमगाया शहर

विज्ञापन
क्वार्सी बाईपास स्थित ग्रीन पार्क अपार्टमेंट विद्युत लाइटों से जगमगता हुआ। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
छोटी दीपावली पर बुधवार को रंगबिरंगी लाइट व दीयों से शहर जगमगा गया। त्योहार को लेकर लोगों में महंगाई के बावजूद जबरदस्त उत्साह नजर आया। भीड़ के चलते बाजारों में जगह कम पड़ गई। राहगीरों व वाहनों के जमघट के चलते लंबे लंबे जाम लगे। मिनटों का रास्ता तय करने में लोगों को घंटों लग गए।
विज्ञापन

छोटी दीपावली पर बुधवार को सुबह से ही लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। त्योहार का फायदा उठाने के लिए दुकानदार सुबह से ही दुकान सड़ा कर बैठ गए। दोपहर होते होते बाजार भीड़ से भर गए। चाहे रामघाट रोड हो, रेलवे रोड या शहर के अंदरूनी बाजार, सभी मे ग्राहकों की जबरदस्त भी? नजर आई। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। क्वार्सी चौराहा, रामघाट रोड, रेलवे रोड, महावीर गंज, सासनीगेट, बारहद्वारी आदि बाजारों में लंबे लंबे जाम लगे। मिनटों का रास्ता तय करने में घंटों लग गए। यह स्थिति देर सांय तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें