परिषदीय व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों ने राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में विशेष सफाई अभियान चलाया। कल्याण द्वार की धुलाई की गई और गलियों में सफाई की। कल्याण सिंह के पुश्तैनी मकान व मंदिरों की सफाई के बाद सजावट की गई। गलियों को भगवा झंडों से पाट दिया गया।
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व शहर से लेकर देहात तक मंदिरों में सजावट के साथ भक्ति संगीत व राम नाम की धुन बज रही है। हर तरफ माहौल राममय हो गया है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में परिषदीय व प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों ने राममंदिर आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाने वालों में शामिल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पैतृक गांव मढ़ौली में विशेष सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन
कल्याण द्वार की धुलाई की गई और गलियों में सफाई की। कल्याण सिंह के पुश्तैनी मकान व मंदिरों की सफाई के बाद सजावट की गई। गलियों को भगवा झंडों से पाट दिया गया। बीएसए का शिक्षकों व ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए स्वागत व सम्मान किया। वहीं नगर पालिका चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी व ईओ वंदना शर्मा ने मढ़ौली, जनकपुर, भूड़ नगरिया व कस्बे में विभिन्न स्थानों पर व मंदिरों के आसपास विशेष सफाई रखने के निर्देश पालिका कर्मियों को दिए और खुद निरीक्षण किया। रात में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की एक टीम बनाई गई है।
काजिमाबाद में निकाली राम पथ यात्रा
अतरौली के गांव काजिमाबाद में राम पथ यात्रा एवं कलश यात्रा रामलीला ग्राउंड से निकली। जिसमें महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया और अखंड रामायण का पाठ शुरू हुआ जिसका विधि विधि पूर्वक पूजन कराया गया जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, विजय कुमार, गिरीश कुमार, डॉक्टर देवेंद्र, राजू मास्टर, बालकिशन, नाथूराम गोड, भोले शंकर, लोकेश, बिनानी सिंह, पप्पू लंबरदार, मनीष लोधी आदि ने भाग लिया।