फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छर्रा इंस्पेक्टर भी लाइन हाजिर, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छर्रा क्षेत्र में 29 अप्रैल को आढ़ती संग हुई लूट के मामले में गाजियाबाद से हिरासत में लिए गए युवक राहुल की तबियत बिगड़ने के मामले में एसएसपी ने मंगलवार देर शाम इंस्पेक्टर छर्रा हरिविलास को भी लाइन हाजिर कर दिया है । साथ में परिवार की तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ हिरासत में उत्पीड़न करना, जिससे तबियत बिगड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

घटना 29 अप्रैल की है, जब बिजौली के आढ़ती मनोज सिंघल संग छर्रा के छौगवां के पास लूट हुई थी। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि एक आरोपी राहुल को पुलिस टीम गाजियाबाद से लेकर आई। पुलिस हिरासत में उसकी तबियत बिगड़ने पर 14 मई से उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इस मामले में परिवार की ओर से हिरासत में थर्ड डिग्री का आरोप लगाया है, जिसे लेकर सोमवार को एसएसपी ने दो दरोगा व तीन सिपाही लाइन हाजिर कर दिए हैं । और जांच सीओ को सौंपी है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार अब छर्रा में दिनेश सिसौदिया इंस्पेक्टर हंोंगे। साथ में राहुल के चाचा की ओर से दी गई तहरीर पर अज्ञात पुलिसकर्मियों पर छर्रा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसपी ने बताया कि परिवार के आरोपों को ध्यान में रखकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं छर्रा में हुई लूट व अब पुलिस हिरासत में तबियत बिगड़ने के मामले से जुड़े दोनों मुकदमों की विवेचना सिविल लाइंस थाने को सौंपी गई है। ताकि हेरफेर का आरोप न लग सके। परिवार के अनुसार युवक आईसीयू में है और अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

हाथरस में हिरासत में मौत ने और छुड़ाए पसीने
छर्रा में हुई घटना के ठीक अगले दिन मंगलवार को हाथरस में भी हिरासत में मौत की घटना हुई है। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस घटना की खबर ने छर्रा कांड में शामिल पुलिसकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। वे खुद उसके परिवार से अंदरखाने संपर्क में जुटे हैं। किसी भी तरह परिवार को इसे लेकर मनाने में जुटे हैं । बता दें कि जिले में यह हिरासत में बीमार या मौत की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें