फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गंग नहर के किनारे मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता

Sun, 05 Mar 2023 06:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दादों में निचली गंग नहर के किनारे युवक का शव मिला। मृतक का शव पूरी तरह फूल चुका है और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
मृतक कमल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव लेहरा सलेमपुर निवासी 23 वर्षीय कमल सिंह पुत्र हरनारायण का शव दो दिन बाद सांकरा निचली गंग नहर के किनारे पड़ा मिला। युवक बृहस्पतिवार को बिना बताए घर से निकला था और उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिवार के लोग उसकी तलाश का रहे थे।

विज्ञापन




रविवार को क्षेत्र के लोगों ने निचली गंग नहर के किनारे युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई राकेश पुत्र नेमसिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का शव पूरी तरह फूल चुका है और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है। इस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें