फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आगे चल रहे टैंकर से टकराई रोडवेज बस, पांच सवारी घायल

Sun, 05 Mar 2023 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिकंदराबाद डिपो की बस 35 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। तभी पीछे से तेजगति से आ रहे टैंकर ने ओवरटेक किया। रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर में पीछे से घुस गई। टक्कर लगते समय अधिकांश सवारियां सो रहीं थीं। सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गभाना के राजमार्ग पर दौरऊ मोड़ के पास शनिवार की देर रात्रि सिकंदराबाद डिपो की बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। बस में सवार अधिकांश यात्री बांगरमऊ के थे।

विज्ञापन


सिकंदराबाद डिपो की बस 35 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। जैसे ही बस राजमार्ग पर दौरऊ मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से तेजगति से आ रहे टैंकर ने ओवरटेक किया। रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर में पीछे से घुस गई। टक्कर लगते समय अधिकांश सवारियां सो रहीं थीं। सवारियों में चीख-पुकार मचने लगी। 

पुलिस के अलावा टोल प्लाजा की एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बस में से घायलों को निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में संजीव दुबे निवासी जमालपुर कन्नौज, संतोष निवासी फतेहपुर उन्नाव, प्रियांशु निवासी सलेमपुर उन्नाव, रघुवीर निवासी बिराज हरदोई, विक्की निवासी कन्नौज घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क किनारे कराकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। अन्य सवारियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें