फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नीम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों का है रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 23 Aug 2024 01:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोहित कुमार 22 अगस्त की शाम सात बजे किसी के फोन आने पर घर से गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 23 अगस्त को रोहित का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
मृतक रोहित कुमार और विलाप करते परिजन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 23 अगस्त की तड़के सुबह गांव के बाहर 22 अगस्त से लापता युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत बमसोई हुसैनपुर के मजरा गांव टन्डोली निवासी 21 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र अजय कुमार 22 अगस्त की शाम सात बजे किसी के फोन आने पर घर से गया था। वापस न लौटने पर परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। 23 अगस्त की तड़के सुबह पांच बजे मृतक के चाचा शौच के लिए खेत की ओर गए थे। उन्होंने रास्ते में देखा कि रोहित का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन


चाचा ने परिजनों को इसकी सूचना दी। शव पेड़ पर लटका देखा परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर पेड़ से शव उतरवाया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से घर में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें