कृतार्थ गांव तुरसेन थाना चंदपा निवासी श्री कृष्ण का पुत्र था। कृतार्थ की छोटी बहन युविका (5) भी इसी स्कूल में एलकेजी में पढ़ती है, लेकिन वह रोज बस से स्कूल आती जाती है। पिता श्रीकृष्ण ने बताया कि उनके पास सोमवार सुबह पांच बजे स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल का फोन आया और उन्होंने बताया कि आपके बच्चे को बुखार आ गया है। हम स्कूल पहुंचे तो उसने बताया कि वह बच्चे को लेकर सादाबाद आ गए हैं, वह वहां पहुंचे तो बताया आगरा में आ गए हैं, हम आगरा पहुंचे तो उसने कहा कि वापस सादाबाद आ गए।
पिता का आरोप है कि सादाबाद में हमने देखा कि प्रबंधक शराब के नशे में था और उसने कहा कि चार पांच लोगों ने बालक को फांसी लगाकर मार दिया है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्रबंधक और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलादबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।