फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेवानिवृत्त बैंक कर्मी के बेटे का बंद घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

Mon, 01 Sep 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि बिजेंद्र सिंह बेरोजगार थे और नशा करते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। संभावना है कि बीमारी के चलते ही उनकी माैत हुई है।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र की आंबेडकर कॉलोनी में सोमवार को सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के बेटे का शव बंद घर में मिला। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बीमारी से माैत होना मान रही है। 1 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तब माैत का सही कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन


मूल रूप में थाना गोधा क्षेत्र के छलेसर निवासी श्याम सुंदर पंजाब नेशनल बैंक से सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वे पत्नी के साथ गांव में रहते हैं, जबकि उनका बड़ा बेटा 45 वर्षीय बिजेंद्र सिंह गांधीपार्क क्षेत्र की आंबेडकर काॅलोनी में रहता था। संतान न होने पर तीन साल पहले उन्होंने एक बेटी गोद ली थी। परिजनों के अनुसार बिजेंद्र सिंह बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ममता अपने मायके जलेसर, एटा चली गई। इस बीच बिजेंद्र सिंह की माैत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1 सितंबर को मकान से बदबू उठने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि बिजेंद्र सिंह बेरोजगार थे और नशा करते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। संभावना है कि बीमारी के चलते ही उनकी माैत हुई है। फिर भी माैत का सही कारण मंगलवार को पोस्टमार्टम होने व रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें