फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी में आए युवक का शव मैरिज होम के पास पड़ा मिला, परिजनों ने किया हंगामा, हत्या का अंदेशा

Mon, 04 Mar 2024 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अकराबाद का युवक रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी में आया। शादी के अगले दिन युवक का शव मैरिज होम के पास पड़ा मिला। जब शव गांव पहुंचा तो परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बजाय हंगामा कर दिया।अकराबाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया है।
विज्ञापन
मृतक रामेश्वर उर्फ रामगोपाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र से महुआ खेड़ा क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने आए युवक का शव 4 मार्च सुबह एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान पाए गए हैं, जिसे देख परिवार ने हत्या का अंदेशा जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। इधर, शाम को गांव शव लेकर गए परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर परिवार को शांत किया और अंतिम संस्कार कराया।

विज्ञापन


अकराबाद के गांव राजीपुर का 37 वर्षीय रामेश्वर उर्फ रामगोपाल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। परिवार में बेटी तन्नू व पत्नी सर्वेश है। 3 मार्च की रात वह गांव के ही तोताराम की भांजी की शादी में शामिल होने तोताराम के साथ रामघाट रोड के महेश फार्म हाउस में आया था। मगर घर वापस नहीं लौटा। इधर, 4 मार्च सुबह लोगों ने मैरिज होम के पास के ही एक प्लाट में शव पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जेब में मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त के बाद परिजन बुला लिए। परिवार ने हत्या कर का शव फेंके जाने का अंदेशा जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में भी सिर में चोट लगना मौत का कारण बताया गया है। जब शव गांव पहुंचा तो परिवार ने अंतिम संस्कार करने के बजाय हंगामा कर दिया। कार्रवाई की बात रखी। अकराबाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर अंतिम संस्कार कराया है। एसओ महुआ खेड़ा विदेश राठी के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। मगर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें