पिसावा के देवेंद्र उर्फ गोला भगत की बेटी की शादी के लिए ककोड थाने के गांव शेरपुर से बरात पिसावा आ रही थी। एक इको कार में आठ बराती बैठे थे। कार कपना नहर के पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे कार में सवार आठों बराती नहर में डूब गए। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बुलंदशहर के ककोड थाने के गांव शेरपुर से अलीगढ़ के पिसावा आ रही बरात की कार अनियंत्रित होकर कपना नहर में पलट गई। इस घटना में नहर में डूबने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए और तीन लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम इनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
तीन बरातियों की मौत से वधू पक्ष में मातम छा गया। आनन फानन में शादी की तैयारियों को रोक दिया गया। वधु पक्ष के कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। कुछ लोग वर पक्ष के गांव शेरपुर पहुंचे। गांव में इस खबर से खुशियां मातम में बदल गईं।
पिसावा के देवेंद्र उर्फ गोला भगत की बेटी की शादी के लिए ककोड थाने के गांव शेरपुर से बरात 3 मार्च रात पिसावा आ रही थी। एक इको कार में आठ बराती बैठे थे। कार कपना नहर के पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। जिससे कार में सवार आठों बराती नहर में डूब गए। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन लोगों का कहीं पता नहीं चला, जिनकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। बेटी की शादी का माहौल गमगीन होने के बाद किसी तरह रस्में पूरी की गईं। पूरा परिवार शेरपुर पहुंच गया है।