फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोयले से भरी मालगाड़ी में मिला शव, फैली सनसनी, तीन से चार दिन पुराना लग रही लाश

Thu, 28 Sep 2023 05:15 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

हरदुआगंज स्पेशल कोयला रैक में कोयला को खाली करते समय बॉक्स बैगेन में एक व्यक्ति का शव कोयले के ढेर में दबा हुआ मिला। शव तीन से चार दिन पुराना था और उससे बदबू आ रही थी। शव पूरी तरह से फूल चुका था।
विज्ञापन
कोयला भरी मालगाड़ी की बोगी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस में धनबाद (झारखंड) से कोयला की रैक लेकर पहुंची मालगाड़ी के एक बॉक्स वैगेन में कोयले में दबा हुआ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। साथ ही धनबाद स्थित कोयले की खान में काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी की जा रही है कि कहीं कोई मजदूर गायब तो नहीं है।

विज्ञापन


रेलवे अफसरों के अनुसार बुधवार देर रात मालगाड़ी कोयला की रैक लेकर पावर हाउस पहुंची। बृहस्पतिवार तड़के कोयला खाली करते समय बॉक्स बैगेन में एक व्यक्ति का शव कोयले के ढेर में दबा मिला। उसे देख मजदूरों को होश उड़ गए। शव तीन से चार दिन पुराना था। उससे बदबू आ रही थी। सूचना पर पावर हाउस प्रबंधन, रेलवे अफसर व जवां थाने की पुलिस पहुंच गई।

थाना प्रभारी जवां नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मृतक कौन था? इसकी पहचान कराई जा रही है। जहां से कोयला की रैक भेजी गई है, वहां भी इस बात की जानकारी की जा रही है कि कोयला खान में काम करने वाला कोई मजदूर गायब तो नहीं है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह नीले रंग की जींस पैंट, नारंगी रंग की टी-श पहने हुए था।

पूर्व-मध्य रेलवे के धनबाद रेल डिवीजन से कोयले की रैक लेकर पहुंची मालगाड़ी में मिला शव किसका है? रैक में कैसे पहुंचा? कोयला खान में मजदूरों की जानकारी की जा रही है कि कहीं कोई मजदूर गायब तो नही हैं। स्थानीय पुलिस भी इसकी जानकारी करने के साथ पड़ताल कर रही है। - हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें