4 नवंबर की शाम को सभी परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये। जब 5 नवंबर की सुबह जागे, तो युवक का शव अपने कमरे में खूंटी से फांसी पर लटका हुआ मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग भौचक्के रह गये। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है।
एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में लगी खूंटी से लटका हुआ मिला। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवक के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव हुसेपुर निवासी 20 वर्षीय बबलू पुत्र जवाहर लाल एक टेंट की दुकान चलाता था। दुकान के लिये कुछ सामान लाना था। जिसके लिये बबलू रूपये का इंतजाम कर रहा था। 4 नवंबर की शाम को सभी परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये। जब 5 नवंबर की सुबह जागे, तो बबलू का शव अपने कमरे में खूंटी से फांसी पर लटका हुआ मिला।
बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग भौचक्के रह गये। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। परिवार वालों ने बबलू के शव का गांव में ही अतिंम संस्कार कर दिया। बबलू की शादी नहीं हुई थी। बबलू दो भाईयों में छोटा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को यह मामला संज्ञान में नहीं है।