फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कमरे में खूंटी से लटका मिला शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Sun, 05 Nov 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

4 नवंबर की शाम को सभी परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये। जब 5 नवंबर की सुबह जागे, तो युवक का शव अपने कमरे में खूंटी से फांसी पर लटका हुआ मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग भौचक्के रह गये। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है।
विज्ञापन
मृतक बबलू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में लगी खूंटी से लटका हुआ मिला। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। युवक के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव हुसेपुर निवासी 20 वर्षीय बबलू पुत्र जवाहर लाल एक टेंट की दुकान चलाता था। दुकान के लिये कुछ सामान लाना था। जिसके लिये बबलू रूपये का इंतजाम कर रहा था। 4 नवंबर की शाम को सभी परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गये। जब 5 नवंबर की सुबह जागे, तो बबलू का शव अपने कमरे में खूंटी से फांसी पर लटका हुआ मिला। 

बबलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से परिवार के लोग भौचक्के रह गये। फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। परिवार वालों ने बबलू के शव का गांव में ही अतिंम संस्कार कर दिया। बबलू की शादी नहीं हुई थी। बबलू दो भाईयों में छोटा था। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को यह मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें