फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बीएड में एडमिशन के लिए फॉर्म भरने की बढ़ी तिथि, अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 03 Mar 2023 11:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी है। बीयू ने बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन मार्च तय की थी। बीयू प्रशासन ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
Bundelkhand University - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ा दी है। हालांकि, पांच अप्रैल तक फॉर्म भरने में छात्र-छात्राओं को कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन


इस बार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शासन ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी है। बीयू ने बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि तीन मार्च तय की थी। बीयू प्रशासन ने फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। 

कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि अब छात्र-छात्राएं पांच अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म भर सकेंगे। जबकि, छह से दस अप्रैल तक फॉर्म भरने में विलंब शुल्क लगेगा। उन्होंने बताया कि अभी सामान्य और ओबीसी छात्रों को 1400 रुपये फीस जमा करनी पड़ रही है। विलंब शुल्क लगने पर छह सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। वहीं, एससी छात्रों को भी 700 की जगह एक हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा।
विज्ञापन


3.70 लाख छात्र करा चुके पंजीकरण
तीन मार्च तक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर 3.70 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा चुके हैं। 2.86 लाख छात्रों ने फीस जमा कर दी है। बताया गया कि 24 अप्रैल को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रदेश भर के 75 जिलों में आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें