फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शहर के पेट्रोल पंपों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल, इंस्पेक्टर से मारपीट का है यह मामला

Fri, 03 Mar 2023 11:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंप स्वामी पिता-पुत्र की भूमिका झगड़े में न होने के बावजूद नामजदगी पर पंप संचालकों ने शनिवार सुबह से शहर क्षेत्र में हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में तस्वीर महल चौराहा स्थित भाजपा नेता कुशलपाल सिंह की पंप पर एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक से मारपीट का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में पंप स्वामी पिता-पुत्र की भूमिका झगड़े में न होने के बावजूद नामजदगी पर पंप संचालकों ने शनिवार सुबह से शहर क्षेत्र में हड़ताल का ऐलान कर दिया है। साफ कहा है कि अगर पुलिस प्रशासन ने बात नहीं मानी तो शहर में शुरू होने वाली हड़ताल को आगे चलकर देहात क्षेत्र में भी लागू कराएंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुए इस घटनाक्रम के संबंध में शुक्रवार को शहर भर के पंप संचालकों की बैठक तस्वीर महल स्थित भाजपा नेता कुशलपाल की पंप पर हुई। इस बैठक के विषय में जानकारी देते हुए पंप संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि जब बृहस्पतिवार को पुलिस ने पंप स्वामी व उनके पुत्र को हिरासत में लिया। सीसीटीवी जांच में क्लीनचिट देने के बाद छोड़ा गया तो अब मुकदमे में किस मंशा से आरोपी बनाया गया है। 

यहां पंप संचालकों की ओर से आरोप लगाया गया कि पुलिस आए दिन इस तरह की हरकत करती रही है। जब भी पंप पर कोई विवाद स्टाफ या ग्राहक के बीच हुआ तो पंप स्वामी को लपेटा गया। यह पुलिस की नीयत पर सवाल उठाता है। जितेंद्र राणा के अनुसार इसी मुद्दे और इस नामजदगी के विरोध में सामूहिक रूप से शनिवार से शहर में हड़ताल का ऐलान किया गया है। यह भी तय किया गया है कि अगर बात नहीं बनी तो आने वाले समय में देहात में भी हड़ताल प्रभावी की जाएगी। इस बैठक में प्रबल प्रताप, सनवीर चावला, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, सुधीर जैन, जितेंद्र सिंह राणा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, इस मामले में एंटी करप्शन इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पंप संचालक पिता पुत्र, मैनेजर व दो तीन अन्य स्टाफ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी राजीव व कपिल को रात में ही गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें शुक्रवार को जेल भेजा गया। वहीं एक आरोपी स्पर्श अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। साथ में पुलिस ने दिन में सीसीटीवी साक्ष्य भी संकलित किए गए। बता दें कि इंस्पेक्टर द्वारा पंप के सामने गाड़ी खड़ी करने के विवाद में यह झगड़ा हुआ था। जिसमें पुलिस ने मौके से पंप स्वामी पिता पुत्र को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में सीसीटीवी देखकर छोड़ा गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा यही कहते हैं कि मुकदमा दर्ज कराने का किसी को भी अधिकार है। सीसीटीवी व जांच के आधार पर कार्यवाही तय की गई है। उसी अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा। पंप संचालकों से भी उनकी नाराजगी को लेकर बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें