हाथरस में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने सभा की और वोट मांगे।
विज्ञापन
हालांकि वह यहां रोड शो करने आई थीं, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। सपना चौधरी ने अपनी स्टाइल में वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह खा, पी किसी का लें, लेकिन वोट ऋतु को ही दें। उन्होंने इस मौके पर एक गाना भी गाया।
इस मौके पर मुकुल उपाध्याय ने यह भी कहा कि इस समय सपना चौधरी के रोड शो की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन आगे उनका और शानदार कार्यक्रम कराया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी भाजपाई मौजूद थे।