फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, दो लोग घायल

Sat, 25 Jan 2025 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम करीब चार बजे पनैठी-गंगीरी रोड पर कौड़ियागंज आरामशीन चौराहे के पास बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी कर्मियों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कौड़ियागंज निवासी अरविंद के अनुसार उनके ताऊ दानवीर का बेटा धर्मेंद्र (35) चौराहे के पास एक आरामशीन में काम करता था। शुक्रवार की शाम काम समाप्त कर पड़ोस में रहने वाले साथी मजदूर इस्साक के साथ साइकिल से घर लौट रहा था। कौड़ियागंज चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे धर्मेंद्र, इस्साक सहित बाइक सवार करन निवासी बिलराम जिला कासगंज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस के साथ ही परिजन को सूचना दी। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस कर्मी अपनी गाड़ी से घायलों को अकराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टरों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। धर्मेंद्र अपने पीछे पत्नी सुमन, चार बच्चों सुनील, दक्ष, छाया और प्रांशी को रोता छोड़ गए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें