फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

cVIGIL App: आचार संहिता उल्लंघन मे हथियार बनेगा सी विजिल, 100 मिनट में निस्तारण-कार्रवाई, ऐसे करेगा काम

Tue, 26 Mar 2024 10:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सी विजिल एप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना आवश्यक है। शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी भी प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से कार्रवाई को भी जाना जा सकता है। मतदान दिवस तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
सी विजिल एप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन को रोकने के लिए तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है। सी विजिल एप में कोई भी शिकायत कर्ता आचार संहिता उल्लंघन का फोटो या दो मिनट का वीडियो भेज सकता है। इस पर जीपीएस के माध्यम से स्थान का पता लगा कर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया है कि एप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन और जीपीएस वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन होना आवश्यक है। शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी भी प्राप्त होती है, जिसके माध्यम से कार्रवाई को भी जाना जा सकता है। पहले से ली गई फोटो वीडियो को इस पर अपलोड नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान दिवस तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों पर कार्रवाई होगी। शिकायत चुनाव आयोग पहुंचेगी। वहां से शिकायत जिला प्रशासन को मिलेगी। मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत भी भेजी जा सकती है।

सी विजिज एप को गूगल प्लेस्टोर पर जाकर इंस्टॉल किया जा सकता है। एप को इस लिंक पर भी क्लिक कर इंस्टॉल किया जा सकता है।
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.nic.eci.cvigil&hl=en&gl=US

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें