फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोत्सव : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बांटे उपहार

विज्ञापन
गायत्री पैलेस में आयोजित नंदोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर वार्ष्णेय पहल की ओर से गायत्री पैलेस में नंदोत्सव आयोजित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण रूप सज्जा, राधा नृत्य और यशोदा नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहीं।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राजीव कृष्ण और व्यापारी संजीव वार्ष्णेय ने दीप जलाकर कर किया। पहल संगठन की महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही नंद घर आनंद भयो के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
मुकेश कुमार गुप्ता एडवोकेट नंद बाबा और मंजू गुप्ता माता यशोदा के स्वरूप में शामिल हुए। उन्होंने बाल गोपाल के साथ खुशियां मनाईं और श्रद्धालुओं को उपहार व मिठाइयां बांटीं। प्रतियोगिताओं में डॉ. मधु आंधीवाल, नूतन गुप्ता और प्रज्ञा वार्ष्णेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संचालन संगठन प्रभारी विष्णु कुमार बंटी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित कोनार्क, अतुल राजाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें