फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पार्क के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, गांव में दहशत

Sun, 15 Oct 2023 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वन विभाग द्वारा तालाब से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाने की डीएम से गुहार लगाई है। मगरमच्छ को न निकलाने पर ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
तालाब में दिखा मगरमच्छ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव बढारी बुजुर्ग में अटल जी  पार्क है। उसके पास तालाब में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया। तालाब में मगरमच्छ होने से गांव में दहशत फैली हुई है। यह मगरमछ एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। 

विज्ञापन

पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव के तालाब में मगरमच्छ कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा तालाब से मगरमच्छ को पकड़ कर ले जाने की डीएम से गुहार लगाई है। मगरमच्छ को न निकलाने पर ग्रामीणों में वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के प्रति भारी रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें