फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: प्रो मोहम्मद शमीम बने टीबी एवं श्वसन रोग विभागाध्यक्ष, तीन साल के लिए हुई नियुक्ति

Sun, 15 Oct 2023 04:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रो मोहम्मद शमीम को यूपी सरकार द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड के अलावा रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, एडिनबर्ग (एफआरसीपी एडिन) की फेलोशिप सहित कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान पाने वाले एकमात्र छाती रोग चिकित्सक और सबसे कम उम्र के शिक्षक हैं।
विज्ञापन
प्रो मोहम्मद शमीम बने टीबी एवं श्वसन रोग विभागाध्यक्ष - फोटो : एएमयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं श्वसन रोग विभाग के प्रो मोहम्मद शमीम को तीन साल की अवधि के लिए विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


प्रो मोहम्मद शमीम 2016 से टीबी और श्वसन रोग विभाग में प्रोफेसर हैं। उनकी रुचि का क्षेत्र सीओपीडी, अस्थमा और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी है। उन्होंने एशिया पैसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलॉजी, जापान द्वारा प्रायोजित क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल सबा, मलेशिया से इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उन्हें यूपी सरकार द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड के अलावा रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन, एडिनबर्ग (एफआरसीपी एडिन) की फेलोशिप सहित कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान पाने वाले एकमात्र छाती रोग चिकित्सक और सबसे कम उम्र के शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोविड-19 के प्रकोप के बाद कोवैक्सिन परीक्षण में प्रधान अन्वेषक के रूप में 1000 स्वयंसेवकों को सफलतापूर्वक भर्ती करने वाले भारत के पहले व्यक्ति हैं। वह एएमयू की कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्य भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें