हाईवे पर तीर्थयात्रियों की बस एक खड्ड में पलट गई
थाना क्षेत्र के पनेठी गंगीरी मार्ग स्थित शेखा झील के निकट एक बेकाबू प्राइवेट बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। इस घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। बाइस सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसको अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक फरार हो गए हैं।
अलीगढ़ से छर्रा को जा रही प्राइवेट बस संख्या एचआर 19 बी 6037 के चालक का गंगीरी पनेठी मार्ग स्थित शेखा झील के निकट संतुलन बिगड़ गया। बस ने बाइक सवार अजय पुत्र लाल सिंह निवासी पहाड़ीपुर थाना बरला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बस नियंत्रित होते-होते खाई में जा गिरी।
लोगों की चीख पुकार सुनते आस-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया और उसके परिजनों को इस संबंध में सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने खाई में गिरी बस से ग्रामीणों की मदद से करीब 6 घायलों को बाहर निकाला और उनको अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 8-9 लोग पुलिस के आने से पहले ही चले गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ घायल पड़ोस के की कस्बा जलाली के बताये जा रहे है।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बस की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। एसओ अकराबाद अमित यादव ने बताया कि हादसा बस की तेज रफ्तार के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।