फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल ने नशे में स्वर्णकार समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला में मचाया बवाल

Mon, 25 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
पुलिस की करतूत - फोटो : bureau
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित स्वर्णकार समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला में पहुंचकर एक कांस्टेबल ने शराब के नशे में खूब बवाल मचाया। कांस्टेबल ने निर्माण रोकने के लिए कहा और लेबर के साथ मारपीट की। उन्होंने निर्माण के लिए बनाए गए स्टोर रूम के पत्थर उखाड़ दिए। लेबर ने स्वर्णकार प्रधान के पास कॉल कर दी।
विज्ञापन


समाज के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने मौके पर 100 नंबर पर फोन कर दिया और नशे में धुत कांस्टेबल को पुलिस पीसीआर में बैठाकर सिविल अस्पताल ले गई। वहां उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। पुलिस ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, स्वर्णकार समाज में इस मामले के बाद भारी रोष है। समाज ने इस पूरे मामले के पीछे किसी की साजिश बताई है। इसको लेकर समाज ने सोमवार सुबह मीटिंग बुलाई है।

स्वर्णकार समाज से जुड़े युवा प्रधान विनोद तोशावड़ ने बताया कि सरकार ने स्वर्णकार समाज को धर्मशाला के नाम पर एक एकड़ जमीन दी हुई है। यह जमीन कुम्हार धर्मशाला के साथ है। समाज वहां अजमीढ़ जी विकास ट्रस्ट की देखरेख में धर्मशाला का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर में लेबर खाना खाने के बाद आराम कर रही थी। बृजलाल नाम का कांस्टेबल वहां पहुंचा। उसकी अनाजमंडी चौकी में ड्यूटी है। तोशावड़ का आरोप है कि वह नशे में धुत था। उसने जाते ही कहा कि यह काम किसकी अनुमति से कर रहे हो। इस काम को रोक दो। उसने लेबर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। खुद ही लेबर द्वारा बनाए जा रहे स्टोर रूम के पत्थर उखाड़ दिए। मामले के बारे में ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास को फोन कर दिया। वहां स्वर्णकार समाज के मुअज्जिज लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांस्टेबल को जिप्सी में बैठा लिया और उसका सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया। उधर, मारपीट में घायल हुए श्रमिक जोरसिंह को भी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले के बारे में समाज के लोगों ने अनाजमंडी चौकी में पहुंचकर शिकायत दी है।

बोले, किसी की है साजिश
स्वर्णकार समाज के प्रधान और ट्रस्ट के संरक्षक रामनिवास ने बताया कि पुलिस कर्मचारी किसी के कहने पर यहां पहुंचा था। जरूर यह किसी समाज के व्यक्ति या किसी बाहरी व्यक्ति की साजिश हो सकती है। पुलिस कर्मचारी से पूछा गया है, लेकिन वह फिलहाल कुछ नहीं बता रहा। पूरे समाज के समक्ष इस बात को रखा जाएगा। सुबह इस मामले को लेकर सेक्टर-14 की ही स्वर्णकार समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला में मीटिंग बुलाई गई है।

यह जरूर किसी के कहने से आया था। फिलहाल पुलिस समझौते के लिए प्रेशर बना रही है। सोमवार को समाज के लोगों की मीटिंग बुलाई गई है। पुलिस वालों के साथ क्या करना है, यह समाज फैसला करेगा, लेकिन इससे पहले समाज जानना चाहेगा कि आखिर कौन है, जो नहीं चाहता कि धर्मशाला बने।
विज्ञापन

-विनोद तोशावड़, प्रधान युवा स्वर्णकार समाज

कांस्टेबल बृजलाल का मेडिकल करवाया गया है। वह शराब के नशे में था। पुलिस उस पर विभागीय कार्रवाई करेगी।
- सतबीर, इंचार्ज अनाजमंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें