फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sun, 22 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी करते एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव, एसएसआई। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हाथरस मार्ग पर गांव सीतापुर के निकट दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जिला मथुरा के थाना सुरीर के गांव राजा की गढ़ी निवासी राकेश (32) पुत्र भूरी सिंह अपनी पत्नी रामवती के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठ में अपने नाना गजाधर सिंह के यहां शादी समारोह में शामिल होने आया था। वहीं, हाथरस के गांव कोकना निवासी रजनीकांत (18) पुत्र मुन्नालाल कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर में अपनी बुआ के यहां आया हुआ था।

नगर से एक किलोमीटर दूर गांव सीतापुर के सामने स्थित भट्ठे के पास दोनों की बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी और दुर्घटना में दोनों  बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में गंभीर रूप  से घायल रामवती को उपचार के लिए एंबुलेंस से अलीगढ़ भिजवाया गया है। घटना के लगभग एक घंटे बाद एसडीएम रविप्रकाश श्रीवास्तव, कोतवाल राजवीर सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों    ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें