फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छल्ला फैक्ट्री में दो सिलिंडर फटे, दो लोगों की मौत

Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
Cylinders cracked at the site of the incident. - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट क्षेत्र में शाहजमाल, एडीए की आवासीय कालोनी स्थित छोटे क्वार्टर में संचालित लोहे के छल्ले बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर वेल्डिंग सिलिंडर और घरेलू गैस सिलिंडर फटने से दो कारीगरों की मौके पर मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री में आग भी लग गई।
विज्ञापन


मौके पर दमकल कर्मियों सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घायलों और मृतकों के परिजन भी पहुंच गए। हादसे के बाद से फैक्ट्री मालिक फरार हो गया। हालांकि सदमे के चलते किसी अस्पताल में उसके भर्ती होने की खबर है, मगर पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो रही।

देहली गेट की एडीए कालोनी स्थित छोटे क्वार्टर निवासी निसार (45) पुत्र इब्राहिम अपने तीन मंजिला नवनिर्मित मकान में लोहे के छल्ले बनाने की फैक्ट्री चलाता है। गुरुवार को दोपहर लगभग 2 बजे वेल्डिंग करने में इस्तेमाल होने वाला गैस सिलिंडर फट गया। इसके साथ ही उसके बराबर में रखा घरेलू गैस सिलिंडर भी फट गया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में अलतम (7) पुत्र रफीक और उसका भाई शाहबाज (15) निवासी शाहजमाल सहित बंटी पुत्र नत्थू निवासी निवरी मोड़, राशिद (14) पुत्र बदरुद्दीन निवरी मोड़, सैफी (20) पुत्र शाकिर निवासी मामूद नगर, शाहजमाल काम कर रहे थे। सभी इसकी चपेट में आ गए। राशिद और सैफी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अलतम, शाहबाज और बंटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। 

-देहली गेट इलाके में हुई इस घटना में दो लोगों मौत हुई हैं। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना के कारणों आदि को लेकर पुलिस व फायर सर्विस की टीम जांच में जुटी है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- आकाश कुलहरि, एसएसपी

धमाकों से फटीं मकान की दीवारें, हवा में उछले शरीर के हिस्से
घनी आबादी वाले एडीए शाहजमाल इलाके में संचालित फैक्ट्री में तेज धमाकों के साथ सिलिंडर फटने से नवनिर्मित मकान की दीवारें दरक गईं। साथ ही पड़ोस के कई मकानों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि गनीमत रही कि मकान गिरा नहीं। पड़ोसियों के अनुसार धमाके इतने तेज थे कि अगर कोई पुराना मकान होता तो भरभराकर गिर पड़ता। दो माह पहले ही मकान बनकर तैयार हुआ था। मकान के धरातल पर फैक्ट्री संचालित है। हादसा इतना भयावह था कि मरने वालों के शरीर के कुछ हिस्से हवा में उछल गए। सूचना पर थाना देहली गेट पुलिस पहुंच गई। दमकल की गाड़ियों सहित मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट, एफएसओ संजय जायसवाल, फोरेंसिक साइंस की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही फैक्ट्री में लगी आग को काबू किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार मौके से घरेलू गैस सिलिंडर व गैस वेल्डिंग सिलिंडर के फटे हुए टुकड़े मिले हैं।
---
बॉक्स
मकान में चला रहा था फर्नीचर और टाइल लगाने का काम
निसार ने दो माह पहले ही तीन मंजिला मकान बनवाकर उसके पहले तल पर छल्ले बनाने की फैक्ट्री खोली थी। मकान के दूसरे तल पर बने कमरों में परिवार के साथ रहने की तैयारी कर रहा था। इसी के चलते दूसरे तल के कमरों में टाइल्स और फर्नीचर लगाने का काम चल रहा था। फर्नीचर और टाइल्स लगाने वाले कारीगर वहां काम कर रहे थे। उनके साथ निसार के बच्चे भी मौजूद थे। धमाके की आवाज से कारीगर और बच्चे जमीन पर गिर पड़े। हालांकि उनमें से किसी को चोट नहीं पहुंची है। मगर, बच्चे और कारीगर बुरी तरह सहम गए। चीख-पुकार मचने लगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्चों और कारीगरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें