फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार के लालच में ट्रक ड्राइवर ने 14 लाख रुपयों से भरा बैग लुटवाया

Sun, 12 May 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
खैर में ट्रक चालक से हुई लूट की घटना के बाद मौके पर खड़ा ट्रक। - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
बल्लभगढ़ मंडी से गेहूं बेचकर ट्रक से लौट रहे कस्बे के गल्ला आढ़ती के मुनीम से शनिवार को दिनदहाड़े अलीगढ़-पलवल हाईवे पर 14 लाख रुपये सेे भरा बैग लूट लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में ट्रक के ड्राइवर ने खुलासा किया कि महज 25 हजार रुपये के लालच में उसने लुटेरों को सूचना देकर इस लूट को अंजाम दिलाया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के दो और साथी दबोच लिए हैं। रकम लेकर फरार तीन बदमाशों की देर रात तक खोजबीन जारी थी।

नौहझील के गांव मानगढ़ी निवासी राजू की कस्बा खैर गल्ला मंडी में आढ़त हैं। उनके परिवार के ही चाचा वीरेंद्र सिंह पुत्र खजान सिंह आढ़त पर बतौर मुनीम हैं। शुक्रवार को तीन ट्रकों में गेहूं बल्लभगढ़ की मंडी ले जाया गया। वीरेंद्र सिंह साथ गए थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह वह गेहूं की बिक्री के 14 लाख 25 हजार 760 रुपये लेकर वापस उसी ट्रक से लौट रहे थे। इस ट्रक का ड्राइवर खैर के मथना निवासी ललित था। विनोद क्लीनर उस पर सवार था। ट्रक दोपहर 12 बजे के करीब जैसे ही सुजानुपर के समीप आया, तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ट्रक रुकवा लिया।

लुटेरों ने चालक सीट के पीछे रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। वीरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने 25 हजार के लालच में बदमाशों को मुनीम की जानकारी देने की बात स्वीकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें