फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के घर से तीस लाख की चोरी

Wed, 24 Apr 2019 01:41 AM IST
राजेश सिंह क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
ज्ञान सरोवर में हुई चोरी के बाद खुला पड़ा लॉकर। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
 थाने इन दिनों खाली-खाली हैं। पुलिस तीसरे चरण का चुनाव कराने गई है। इसका फायदा उठाने से बदमाश भी पीछे नहीं हैं। सोमवार रात चोरों ने महानगर के क्वार्सी इलाके की पॉश ज्ञान सरोवर कॉलोनी में दो मकानों से हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


यहां शाहकमाल रोड के नामचीन न्यू ग्रीन कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक के घर से चोरों ने 63 हजार नकदी सहित 30 लाख के पुश्तैनी जेबरों पर हाथ साफ किया। इस चोरी की खबर पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो एक शख्स संदिग्ध नजर आया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।   

ज्ञान सरोवर कालोनी स्थित के-53 में रहने वाले ट्रांसपोर्टर प्रभजोत सिंह डंग उर्फ रोबिन पुत्र जसपाल सिंह डंग अपनी मां रानी डंग, पत्नी इंद्रप्रीत और दो बच्चों के साथ रहते हैं। रोजाना की तरह सोमवार रात सभी खाना खाकर 11 बजे अपने-अपने कमरों में सो गए।
विज्ञापन


सुबह जैसे ही प्रभजोत उठे तो उनके होश उड़ गए। घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। वह तुरंत अपनी मां के कमरे की तरफ गए। वहां अलमीरा खुली पड़ी थी और पूरा सामान बिखरा हुआ था।

अलमीरा से पूरा सामान गायब था। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां भी अलमीरा के ताले टूटे पड़े  थे। उन्होंने पुलिस और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली और सभी तथ्यों की जांच की। पीड़ित प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे उठे। घर का पूरा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने कहा कि घर से 63 हजार की नगदी, चार अंगूठी, छह सोने की चूड़ी, चार कड़े, चैन, गले के हार सहित 30 लाख का सामान गायब है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रभजोत का कहना है कि रात में चोरों ने जिस वक्त चोरी की है, अंदेशा है कि उस वक्त किसी तरह का नशीला स्प्रे घर में छिड़का है, जिससे सभी गहरी नींद में चले गए और किसी की नींद नहीं टूटी। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें