फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली तीन की जान

Sun, 18 Oct 2015 02:04 AM IST
अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र में भीकमपुर के पास हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ली तीन की जान
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। महानगर से सटे नवनिर्मित बाईपास हाईवे पर शनिवार शाम हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एक्सीडेंट उस समय हुआ, जब शराब के नशे में धुत स्विफ्ट सवार युवक अनियंत्रित गति से गाड़ी को दौड़ा रहे थे। तभी पहले उन्होंने बाइक को रौंदा और फिर एक राहगीर को टक्कर मारते हुए कार अनियंत्रित गति से सड़क सहारे गड्ढे  में पलट गई। खबर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बार में पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

बताया गया है कि स्विफ्ट सवार आधा दर्जन युवक गाड़ी में ही बीयर व शराब पीते और मस्ती करते हुए किसी काम से गभाना क्षेत्र में जा रहे थे। ज्यादा नशा होने के कारण उनकी बाइक गांव भीकमपुर के पास लोधा इलाके में एक बाइक में पीछे से जा ठुकी। इसके बाद एक राहगीर को टक्कर मार कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई सड़क से नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार प्रेम सिंह व उसकी पत्नी संजू देवी निवासी महरावल, पैदल राहगीर भारत सिंह निवासी भीकमपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवारों में से सोनू व दीपक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन घायलों को मेडिकल में भरती कराया है। कार सवार कुछ लोग भाग गए, जबकि एक को पब्लिक ने दबोच लिया। जिसे मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया है कि प्रेम सिंह पत्नी के साथ नादा स्थित अपने साढ़ू के घर से लौट रहा था, जबकि पैदल राहगीर भातर ङ्क्षसह पास की एक फैक्ट्री से ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहा था। जब दोनों के परिजनों को खबर लगी तो दौड़ते हुए मोरचरी पहुंच गए। प्रेम सिंह दंपति एक बेटा-बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें